78वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर किया गया तिरंगा रूट मार्च
हर घर तिरंगा
78वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर किया गया तिरंगा रूट मार्च
*◆समस्त राजपत्रित अधिकारी एवंं थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान व विद्यार्थी हुए सम्मिलित*
*◆देश भक्ति से ओत-प्रोत हुआ वातावरण*
*◆आमजन में देश प्रेम की भावना को किया गया जागृत
78वें स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व/15 अगस्त के शुभ अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित किये जाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 14.08.2024 को डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व राष्ट्र के हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन सहित समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर सार्वजनिक मार्गों भीड़भाड़ वाले स्थानों बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। जवानों द्वारा किए जा रहे रूट मार्च के दौरान बज रहे देशभक्ति गीतों से सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रप्रेम में ओत प्रोत हो गया।
