स्वतंत्रता दिवस पर झंडा नहीं फहरा सकेंगी अरविंद केजरीवाल की मांग खारिज

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर विवाद कम होने के बजाय और बढ़ गया है. दिल्ली सरकार के विभाग ने सीएम अरविंद केजरीवाल के मंत्री के निर्देश को लागू करने से मना कर दिया है.दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्री गोपाल राय को इस बाबत चिट्ठी लिखी है.
दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्री गोपाल राय को लिखी चिट्ठी में कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं और स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के लिए उपलब्ध नहीं हैं.” इस मामले को ऊपरी स्तर पर संज्ञान में लाया गया है और फैसले की प्रतीक्षा की जा रही है. दिल्ली जेल नियम के तहत गोपाल राय ने जिस तरह का कम्युनिकेशन दिया है, वो उचित नहीं है.
मनीष सिसोदया ने एलजी पर साधा निशाना
सामान्य प्रशासन विभाग के इस रुख पर आप नेता मनीष सिसोदिया से बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना से यही उम्मीद कर सकते हैं.
गोपाल राय ने कल दिए थे ये आदेश
दिल्ली के सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को अपने विभाग को निर्देश दिया था कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर आए हैं. उन्होंने कहा है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर झंडा आतिशी फहराएंगी. इसकी तैयारी की जाए.
दरअसल, हर साल स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सीएम झंडा फहराते हैं. इस बार सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी की वजह से न्यायिक हिरासत में हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एलजी को चिट्ठी के जरिए जानकारी दी थी कि उनकी जगह इस बार मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी. उनकी इस मांग को दिल्ली सरकार सामान्य प्रशासन विभाग ने मानने से इनकार कर दिया है.
