राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ का रोमांटिक गाना ‘तुम्हारे ही रहेंगे हम’ रिलीज

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ सुर्खियों में बनी हुई है. पिछली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस को ‘स्त्री 2’ का बेसब्री से इंतजार है.

फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के गाने ‘आई नई’ में राजकुमार राव की जबरदस्त एनर्जी दिखी थी. उनके डांस मूव्स ने फैंस को मुरीद बना दिया था. अपनी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब राजकुमार राव रोमांटिक अंदाज में छाने के लिए तैयार हैं.
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ का रोमांटिक गाना ‘तुम्हारे ही रहेंगे हम’ रिलीज हो चुका है. फिल्म के इस रोमांटिक ट्रैक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. रिलीज होते ही गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. गाने में दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री देखने लायक है.

दिल जीत रहा गाना

‘तुम्हारे ही रहेंगे हम’ गाने को वरुण जैन, शिल्पा राव, सचिन-जिगर ने आवाज दी है. ये गाना भले ही आज के दौर का है, लेकिन गाने में उसी पुराने दौर के ओल्ड स्कूल चार्म को कायम रखा गया है. पहली बार सुनते ही ये गाना किसी के भी दिल में घर कर सकता है.

राजकुमार राव ने ये गाना सोशल मीडिया पर साझा किया. वह म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘इंतजार हुआ है खत्म, क्योंकि तुम्हारे थे, तुम्हारे हैं और तुम्हारे ही रहेंगे हम’. सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ की सीक्वल फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को रिलीज होगी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]