रक्षाबंधन में कब तक रहेगा भद्रा का साया

हिंदी कैलेंडर के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है और जो कि शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन समाप्त होगा. इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है जिसका पूरे साल लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्ववास का रिश्ता है. इस दिन बहने अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. वहीं भाई भी बहन की जीवनभर रक्षा व खुशहाली का संकल्प लेता है. इसा साल रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा और इस दिन भद्रा का भी साया रहेगा. मान्यता है कि भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन कब तक रहेगा भद्रा का साया और क्या राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?
रक्षाबंधन 2024 डेट
वैदिक पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 4 मिनट पर शुरू हो रही है और इसका समापन इसी दिन रात का 11 बजकर 55 मिनट पर होगा.
रक्षाबंधन पर भद्रा का साया
पंचांग क अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सुबह 9 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक भद्रा रहेगी. भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना गया है. इसलिए भद्रा के समाप्त होने के बाद ही शुभ मुहूर्त में भाई को राखी बांधनी चाहिए.
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में राखी बांधना बहुत ही फलदायी माना गया है. लेकिन ध्यान रखें कि शाम को 7 बजे से पहले ही राखी बांध लें. क्योंकि 7 बजे से पंचक लग जाएंगे और पंचक को भी अशुभ मुहूर्त माना जाता है.
