अथक प्रयास के बाद आखिरकार रविवार सुबह एसडीआरएफ टीम को मिली सफलता, श्रेया चौबे की मिली लाश
सोनभद्र: अथक प्रयास के बाद आखिरकार रविवार सुबह एसडीआरएफ टीम को मिली सफलता, श्रेया चौबे की मिली लाश..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
ओबरा (सोनभद्र) – तीन दिन के अथक प्रयास के बाद आखिरकार रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को श्रेया चौबे पुत्री चंद्रेश चौबे निवासी सेवा सदन डाला का शव बरामद करने में सफलता मिली। शव मिलते ही घर और परिवार में कोहराम मच गया। पूरा परिवार घटना के दिन से ही शोकाकुल कुल था।
आपको बता दे कि किसी बात से नाराज होकर श्रेया स्कूटी चला कर ओबरा डैम पहुंची थी। और स्कूटी खड़ी कर पहलेअपने मां को मैसेज किया, और फिर ओबरा डैम में छलांग लगा दी थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पास में कुछ मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन उन्होंने सोचा कि शायद कोई लड़की डैम किनारे खड़ी होकर रील बना रही है, इसलिए उन्होंने ध्यान नहीं दिया। डैम में कूदने के बाद से पुलिस शव बरामद करने के लिए पहले स्थानीय मछुआरों की मदद ली। लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से दिक्कतें आने लगी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। एसडीआरएफ की टीम लगातार बारिस के तमाम कठिनाइयों के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया। और आखिरकार रविवार सुबह उन्हें ओबरा डैम किनारे शव उतराया हुआ मिला। शव बरामदगी के बाद पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।
