पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को दूसरा मेडल मिला


पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारत को दूसरा मेडल मिला. पहला मेडल दिलाने वाली मनु भाकर ने दी दूसरा मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में दिलाया.

उनके साथ दूसरे खिलाड़ी सरबजीत सिंह थे. इन दोनों कांस्य पदक जीत कर इवेंट के चौथे दिन को भारत के लिए खास बनाया था. हॉकी में भारतीय टीम ने आयरलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. पांचवें दिन पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन एचएस प्रणय बैडमिंटन में ग्रुप स्टेज मुकाबला खेलेंगे. बल टेनिस में श्रीजा अकुला जहां राउंड 32 में एक्शन में दिखाई देंगी तो वहीं मनिका बत्रा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी. इस लाइव ब्लॉग में हम पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के सभी इवेंट्स के लाइव अपडेट आप तक पहुंचाएंगे.

पांचवें दिन भारत के शेड्यूल पर नजर

दोपहर 12:30 बजे:- शूटिंग में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष क्वालीफिकेशन: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर स्वप्निल कुसाले

दोपहर 12:30 बजे:- शूटिंग में ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन राउंड: श्रेयसी सिंह राजेश्वरी कुमारी

दोपहर 12:50 बजे:- बैडमिंटन में महिला सिंगल मुकाबला (ग्रुप स्टेज): पीवी सिंधू बनाम क्रिस्टिन कुउबा

दोपहर 1:30 बजे:- घुड़सवारी में व्यक्तिगत ड्रेसेज ग्रां प्री दूसरा दिन: अनुश अग्रवाल

दोपहर 1:40 बजे:- बैडमिंटन में पुरुष एकल (ग्रुप स्टेज): लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी

दोपहर 2:20 बजे:- टेबल टेनिस महिला सिंगल (राउंड ऑफ-32): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग

दोपहर 3:50 बजे:- बॉक्सिंग में महिला 75 किग्रा कैटेगिरी (राउंड ऑफ 32): लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड

दोपहर 3:56 बजे:- आर्चरी में महिला सिंगल राउंड ऑफ 64 – दीपिका कुमारी

रात 9:15 बजे:- आर्चरी में पुरुष सिंगल राउंड ऑफ 64 चरण- तरूणदीप राय

रात 11 बजे:- बैडमिंटन में पुरुष सिंगल (ग्रुप स्टेज): एचएस प्रणय बनाम डुक फाट ले

रात 12:18 बजे:- बॉक्सिंग में पुरुषों के 71 किग्रा कैटेगिरी में (राउंड ऑफ 16): निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]