दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पेरिस ओलंपिक-2024 में अपना विजयी क्रम जारी रखा

दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पेरिस ओलंपिक-2024 में अपना विजयी क्रम जारी रखा है। सिंधू ने बुधवार को अपने दूसरे मैच में इस्टोवा की क्रिस्टिन कुबा को सीधे गेमों में आसानी से हरा दिया।सिंधु ने ग्रुप-एम के मैच में कोर्ट-1 पर खेले गए मुकाबले में क्रिस्टिन को 21-5, 21-10 से मात दी। सिंधू से इस बार भी मेडल की उम्मीद है और वह जिस तरह से खेल रही हैं उससे उनके मेडल जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

एकतरफा रहा पहला गेम

पहले गेम में क्रिस्टिन कहीं से कहीं तक सिंधू के मुकाबले में नहीं थीं। सिंधू ने शुरुआत में अंक लिए और अपनी बढ़त को कायम रखते हुए ब्रेक में 11-2 स्कोर के साथ गईं। इसके बाद भी सिंधू ने कोई कसर नहीं छोड़ी और क्रिस्टिन को सिर्फ तीन अंक ही लेने दिए। सिंधू ने आसानी से अपनी विरोधी को कन्फ्यूज किया और गैप में शटल को गिरा अंक बटोरे।

ऐसा रहा दूसरा गेम

दूसरे गेम में क्रिस्टिन ने थोड़ी टक्कर दी लेकिन सिंधू के गेम के मुकाबले उनका खेल फिर भी काफी कमजोर था। इस गेम में फिर सिंधू ने कोर्ट का अच्छा इस्तेमाल करते हुए अंक लिए। क्रिस्टिन समझ नहीं पा रहीं थी कि वह कैसे सिंधू का मुकाबल करें। हालांकि, उन्होंने कुछ अच्छे स्मैश लगाए जिन पर उन्हें अंक भी मिले, लेकिन सिंधू के काउंटर के सामने वह फेल हो गईं और मैच हार गईं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]