अपहृता को सकुशल बरामद कर एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-523/2024 से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक 19.07.2024 वादिनी मुकदमा मंजू देवी पत्नी स्व0 मनोज कुमार नि0गण ब्रम्हगर गली नं0-7 थाना रा0गज जनपद सोनभद्र के द्वारा विपक्षी सुमीत द्वारा वादिनी कि पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना रा0गंज पर मु0अ0सं0 523/2024 धारा 137 भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम सुमित पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को दिनांक 26.07.2024 को रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आज दिनांक 30.07.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त सुमित उपरोक्त को चण्डी तिराहा के पास रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा उपरोक्त मे विवेचना के क्रम में धारा 64(1),87 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. सुमित सोनकर पुत्र राजन सोनकर नि0 ब्रम्हनगर गली नं0 7 थाना रा0गजं जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 राजेश कुमार यादव थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 कन्हैया यादव थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 अजीत कुमार थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।
