सिंगरौली में एक तीन साल की बच्ची खेत में एक पुराने बंद बोरवेल में गिरी


मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक तीन साल की बच्ची खेत में एक पुराने बंद बोरवेल में गिर गई। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है।

सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। फिलहाल बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, एनसीएल के सीएमडी बी. साईनाथ और अन्य अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हैं। स्थानीय विधायक राजेंद्र मेश्राम भी मौके पर मौजूद हैं।

हादसा बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में हुआ। बच्ची का नाम सौम्या पुत्री पिंटू साहू है। आज उसका जन्मदिन भी है। वह पिता के साथ खेत पर गई थी। पिता काम में व्यस्त हो गए। बच्ची खेलते-खेलते खुले बोरवेल में जा गिरी। इसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस को जानकारी दी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]