बेंगलूरू में युवती की गला काटकर हत्या करने वाले संदिग्ध आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया

बेंगलूरू में युवती की गला काटकर हत्या करने वाले संदिग्ध आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी अभिषेक को प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम उसे अपने साथ ले गई है, जहां उससे हत्या के संबंध में पूछताछ की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बेंगलूरू में हुई बिहार की महिला की हत्या
दरअसल, बिहार की रहने वाली 24 साल की कीर्ति कुमारी बंगलूरू की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वह बंगलूरू के कोरामंगला इलाके में एक हॉस्टल में रह रही थी। मंगलवार रात को हॉस्टल में आए एक अज्ञात युवक ने कीर्ति की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बेंगलूरू से भागकर आरोपी कई अन्य जगह होते हुए भोपाल पहुंचा, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर रवाना हो गई है, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
