रिद्धिमा कपूर की बेटी रणबीर को नहीं बुलाती मामा,रिद्धिमा को बुआ कहकर नहीं बुलाती हैं राहा

कपूर फैमिली आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है। जब से कपूर फैमिली में राहा आई हैं तब से हर कोई राहा के बारे में जानना चाहता है।बता दें कि हाल ही में रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने राहा को लेकर बात की है। वह अपना और अपनी भतीजी राहा का बॉन्ड शेयर करती नजर आती हैं। वैसे तो कई लोगों ने कहा है कि राहा ऋषि कपूर जैसी लगती हैं वहीं हाल ही में रिद्धिमा ने बताया कि राहा किसके जैसी दिखती हैं।
रिद्धिमा को बुआ कहकर नहीं बुलाती हैं राहा
बता दें कि 25 दिसंबर को आलिया और रणबीर ने बेटी राहा कपूर की झलक दिखाई थी। जब से राहा का चेहरा रिवील हुआ है तब से ही राहा कपूर की क्यूटनेस की तारीफ हो रही है। इंटरनेट पर राहा की तस्वीरें जमकर वायरल होती हैं। जब भी राहा पब्लिक एरिया में नजर आती हैं हर कोई राहा की एक झलक देखना पसंद करता है। वहीं हाल ही में रिद्धिमा ने अपनी भतीजी राहा को लेकर बात की है।
रिद्धिमा कपूर की बेटी भी रणबीर को नहीं बुलाती मामा
अनुष्का अरोड़ा से बात करते हुए रिद्धिमा बताती हैं कि राहा उन्हें बुआ कहकर नहीं बुलाती हैं। वह उन्हें सिर्फ ‘बू’ कहती हैं। जबकि मैं उसे स्ट्रॉबेरी कहती हूं। रिद्धिमा कपूर आगे कहती हैं कि मेरी बेटी समारा भी रणबीर को मामा नहीं कहती है। वह रणबीर को ‘आरके’ के नाम से बुलाती है। जबकि मैं चहती थी कि वह भाई को मामू या अंकल कहकर बुलाए मामा जी कहकर ना बुआए।
किस पर गई है राहा…
रिद्धिमा आगे कहती हैं कि राहा बहुत क्यूट है। उसे मेरा डॉग पसंद है जिसका नाम किलिअन है, लेकिन बेचारी उसे किलिअन नहीं बुला पाती है वह बस किलि ही बोल पाती है। उसे देखकर मेरा दिल पिघल जाता है। रिद्धिमा राहा और ऋषि कपूर के जैसे दिखने पर भी बात करती हैं। वह कहती हैं कि वह भाई, पिता और अपनी मां पर गई है।
