पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले शख्स की पहली तस्वीर सामने आ गई

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले शख्स की पहली तस्वीर सामने आ गई है। अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने थॉमस मैथ्यू क्रुक्स की यह फोटो जारी की है।तस्वीर में युवा हमलावर चश्मा लगाए हुए है और कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहा है। एफबीआई ने अपने बयान में कहा है कि 20 साल का थॉमस मैथ्यू पेन्सिलवेनिया के बेथेल पार्क का रहने वाला था। उसने डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के तहत उनके ऊपर गोली चलाई थी। इसके तत्काल बाद सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने मैथ्यू को गोली मार दी थी। उसने ट्रंप की रैली स्थल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत से ट्रंप पर गोली चलाई थी। हालांकि ट्रंप सौभाग्यशाली रहे थे कि गोली उनके कान को छूकर निकल गई।

क्रुक्स की बॉडी के पास एक एआर-15 असॉल्ट राइफल मिली थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी दावा है कि उन्होंने क्रुक्स को बंदूक के साथ छत पर चढ़ते हुए देखा था। इस बारे में सुरक्षाकर्मियों को भी जानकारी दी गई थी। उनसे बताया गया था कि उसने अपने पेट के पास बंदूक छिपा रखी है, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]