अनुपम ने अनुज से तोड़ दिया हमेशा के लिए रिश्ता

अनुपमा के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है बच्चों से जो बा और बाबू जी को मिस करते हैं। वहीं काव्या इमोशनल हो जाती हैं, लेकिन तोषू कहता है कि रोने की क्या बात है।वो दोनों खुद गए हैं शायद इसलिए गए हैं क्योंकि यहां उन्हें बहुत काम करना पड़ता है। अरे अच्छा है वह वहां एंजॉय करेंगे, कीर्तन करेंगे। अपने जैसे लोगों के साथ समय बिताएंगे। बस हमें अभी भारत में शिफ्ट होना चाहिए और ये घर बेचकर पेंट हाउस ले लेना चाहिए।

अनुज वहीं घर आता है और अनुपमा को ढूंढता है। वह प्लान बनाता है कि अनुपमा को बताएगा कि वह कल वापस जा रहा है और इस बारे में जानकर अनुपमा उससे अपने दिल की बात कहेगी यानी उसे प्रपोज करेगी। अनुज फिर बोलता है कि वह कल की फ्लाइट से वापस जाएगा। वनराज फिर कहता है कि मैं तुम्हें एक सलाह देता हूं कि पीछे मुड़कर मत देखना तो सुखी रहोगे। वैसे भी तुम्हारी बेटी भी यही जानती है।

वहीं वनराज, अनुपमा के पास जाता है कि तभी वह बोलती है कि एनओसी साइन नहीं करूंगी। अनुपमा वहीं अनुज से मिलने के लिए बोलती है। अनुज सोचेगा कि अनुपमा अब अपने प्यार का इजहार उससे करने वाली है, लेकिन वह अनुज को उसे छोड़कर जाने को बोलती है। अनुपमा बोलती है कि भूल जाना कि हमारा कोई रिश्ता है।

अनुपमा फिर अनुज से पूछती है कि क्या आप मुझमें और आध्या में से किसी एक को चुन पाओगे तो वह कहता है ये कैसा सवाल पूछ रही हो। अनुपमा कहती है कि मैं अपनी बेटी की नफरत को प्यार में बदल नहीं पाई हूं। वह मुझसे अब भी नफरत करती है। आध्या को सिर्फ आप और श्रुति चाहिए मैं नहीं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]