भारतीय न्याय संहिता के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाइसेन्सी बन्दूक व खोखा कारतूस बरामद
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अथक प्रयास से 24 घण्टे के भीतर थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 495/2024 धारा 109(1), 352 भारतीय न्याय संहिता के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाइसेन्सी बन्दूक व खोखा कारतूस बरामद-

दिनांक 07.08.2024 को वादी शिवा जी सिह पुत्र श्री जंग बहादुर सिह निवासी बाजूतारा थाना रॉबर्टसगंज जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अपने बड़े पिता गुलाब सिंह द्वारा घरेलू विवाद मे वीडियो बनाने की बात को लेकर गोली मार देने जिससे खुद के घायल होने के सम्बन्ध मे एक लिखित तहरीर प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 495/24 धारा 109(1),352 बीएनस 2023 बनाम गुलाब सिह पुत्र स्व0 छत्रधारी सिह निवासी बाजूतारा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया । उक्त प्रकरण में शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा निर्देशित किया गया उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्वेक्षण में आज दिनांक 08.07.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त गुलाब सिह पुत्र स्व0 छत्रधारी सिह निवासी बाजूतारा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को उसके घर के पीछे से समय 13.35 बजे गिरफ्तार किया गया । तथा घटना मे इस्तेमाल लाइसेंसी बन्दूक 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस को कब्जा पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.गुलाब सिह पुत्र स्व0 छत्रधारी सिह निवासी बाजूतारा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 72 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
01 अदद 12 बोर SBBL लाइसेंसी शस्त्र, 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद ।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 राजकुमार सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3.का0 शशिकान्त राठौर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
4.म0हेका0 सिम्पी सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
