सुपरस्टार रजनीकांत ने हैदराबाद में निर्देशक लोकेश कनगराज की आगामी फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग शुरू कर दी

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता कुली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए बीते दिन हैदराबाद पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।इसी के साथ दर्शकों के बीच भी उत्साह का माहौल देखने को मिला था। वहीं अब फिल्म की शूटिंग के बारे में निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर दिलचस्प जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर कुली की शूटिंग शुरू होने के बारे में अपडेट दिया है ।
सुपरस्टार रजनीकांत ने हैदराबाद में निर्देशक लोकेश कनगराज की आगामी फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने एक विशेष पोस्टर के साथ इस खबर की घोषणा की। अभिनेत्री श्रुति हासन भी इस फिल्म में शामिल हो गई हैं। श्रुति हासन अपने करियर में पहली बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। ‘कुली’ के कलाकारों और क्रू के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।
