दिल्ली के एयरपोर्ट से लेकर मुंबई के सड़कों पर टीम इंडिया की एक झलक के लिए फैंस का सैलाब उमड़ा

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया भारत लौट आई है. वर्ल्ड कप विजेता टीम की स्वागत फैंस ने कोई कसर नहीं छोड़ा. दिल्ली के एयरपोर्ट से लेकर मुंबई के सड़कों पर टीम इंडिया की एक झलक के लिए फैंस का सैलाब उमड़ा.

टीम इंडिया बारबाडोस से आज सुबह दिल्ली पहुंची. इसके बाद भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की उनके साथ ब्रेकफास्ट किया. इस मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हो गई. जहां भारतीय खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया गया है. टीम इंडिया मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े तक विक्ट्री परेड किया. इस विक्ट्री परेड को देखने के लिए लाखों की संख्या में फैंस मरीन ड्राइव इकठ्ठा हुए. इस बीच कप्तान रोहित शर्मा लाखों की भीड़ के बीच बस से उतर गए भागते हुए, डांस करते हुए स्टेडियम पहुंचे. बाकी टीम बस में ही रह गई. उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

रोहित विराट ने स्टेडियम में किया डांस

वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने के बाद, रोहित ने विराट कोहली को अपने साथ स्टैंड की ओर खींचा दोनों ने भांगड़ा किया. दोनों ने चक दे इंडिया गाने पर खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस किया. इसके बाद टीम इंडिया को सम्मानित किया गया. इसके बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रूपये प्राइज मनी दिया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]