अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शत्रुघ्न सिन्हा

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद उनके फैंस उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित नजर आए थे। इसी बीच अब राहत की खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर की पुष्टि की। निहलानी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनके दोस्त अस्पताल से वापस आ गए हैं। पहलाज निहलानी शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी दोस्त हैं।

वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी सर्जरी की खबरों का खंड़न करते हुए कहा- ‘अरे भाई मुझे सर्जरी हुई और खुद नहीं मालूम।’ जब उनसे अस्पताल में भर्ती होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘मैं सिर्फ रुटीन बॉडी चेकअप के लिए एडमिट हुआ था। मैं उन सभी को ये करने की सलाह दूंगा, जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है। मैं बीते तीन महीने से लगातार इलेक्शन कैंपेन के लिए ट्रैवल कर रहा हूं। फिर उसके तुरंत बाद मेरी बेटी की शादी हुई।’उन्होंने आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मेरे शरीर में अब यंग लोगों की तरह एनर्जी नहीं रही है, जो तीन शिफ्ट करने के बाद रात को पार्टी भी कर लें। मुझे थोड़ा स्लो होने की जरुरत है।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]