पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो प्रोग्राम में देशों के लोगों से ये अपील की अपनी मां के साथ मिलकर, या उनके नाम पर, एक पेड़ जरूर लगाएं

प्र धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देशवासियों को संबोधित किया. लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के बाद पीएम मोदी पहली बार अपने रेडियो कार्यक्रम के जरिये लोगों से जुड़े.

इस दौरान उन्होंने अपनी मां हीराबा को याद करते हुए लोगों को मां की ममता से रूबरू कराते हुए उनके नाम पर एक पेड़ लगाने के नए अभियान से जुड़ने की अपील की.

‘देशवासियों से इस बातचीत की कमी महसूस होती थी’
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियो… आज वो दिन आ ही गया. जिसका हम सभी फरवरी से इंतजार कर रहे थे. मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से एक बार फिर आपके बीच, अपने परिवारजनों के बीच आया हूं. साथियो, फरवरी से लेकर अब तक, जब भी, महीने का आखिरी रविवार आने को होता था, तब मुझे आपसे इस संवाद की बहुत कमी महसूस होती थी. लेकिन मुझे ये देखकर बहुत अच्छा भी लगा कि इन महीनों में आप लोगों ने मुझे लाखों संदेश भेजे.

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘मन की बात’ रेडियो प्रोग्राम भले ही कुछ महीने बंद रहा हो, लेकिन, ‘मन की बात’ का जो स्पिरिट है देश में, समाज में, हर दिन अच्छे काम, निस्वार्थ भावना से किए गए काम, समाज पर पॉजिटिव असर डालने वाले काम – निरंतर चलते रहे. साथियो, मैं आज देशवासियों को धन्यवाद भी करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है.

‘सबसे अनमोल रिश्ता है मां’
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे प्यारे साथियो, अगर मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे- ‘मां’. हम सबके जीवन में ‘मां’ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है. पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘मैंने सभी देशवासियों से, दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर, या उनके नाम पर, एक पेड़ जरूर लगाएं.’

पीएम मोदी ने इसके साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर इस साल शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत पेड़ लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा, ‘हर कोई अपनी मां के लिए पेड़ लगा रहा है. चाहे वह अमीर हो या गरीब, चाहे वह कामकाजी महिलाएं हों या घरेलू… इस अभियान ने मां के प्रति स्नेह जताने का समान अवसर दिया है.’ उन्होंने कहा, ‘मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही, साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]