सोनू निगम ने मशहूर गायिका आशा भोसले की गुलाब की पंखुड़ियों से धोए पैर

शुक्रवार को मशहूर गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ लॉन्च की गई.

इस बुक लॉन्चिंग में बॉलीवुड कई सितारों ने भाग लिया. इस दौरान जैकी श्रॉफ को आशा से मिलते ही उनके पैर छूते हुए देखा गया. सोनू और आशा की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर अब वायरल हो रही है, जिसमें सोनू को आशा के पैर पानी और गुलाब की पंखुड़ियों से धोते हुए दिखाई दे रहे हैं.

उन्होंने आशा को अपना ‘गुरु’ भी कहा और बताया कि उन्होंने संगीत की नींव आशा के मार्गदर्शन में रखी. दूसरी ओर, जैकी श्रॉफ को आशा से मिलते ही उनके पैर छूते हुए देखा गया.


सितारे से मिले प्यार और सम्मान को पाकर आशा भोसले ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया. सोनू और जैकी के अलावा, इस कार्यक्रम में पंडित हृदयनाथ मंगेशकर, भारती मंगेशकर, अशोक सराफ, सुरेश वाडकर, सुदेश भोसले, श्रुति भोसले और हरीश भिमानी भी मौजूद थे.

बुक लॉन्च के अवसर पर सोनू निगम ने उन्होंने कहा, ‘देवी मां प्रणाम, मैं बिल्कुल कुछ नहीं कहना चाहता था. लेकिन, मुझे कहा गया है तो मैं यही कहूंगा कि आज सीखने के लिए बहुत से साधन हैं.

लेकिन, जब सीखने के लिए कुछ नहीं था तो लता जी और आशा जी थीं. इन्होंने पूरी दुनिया को गाना सिखाया है. जो आपसे सीख सके उनके लिए धन्यवाद. जो सीख रहे हैं, उनके लिए धन्यवाद. जो आपसे सीखकर जान गए कि आप जैसा नहीं सीख सकते, उनके लिए भी धन्यवाद. मैं सनातन धर्म की तरफ से आपको सम्मान देना चाहूंगा’. इसके बाद सोनू निगम ने आशा भोसले के चरण धोकर सम्मान दिया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]