संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला की मौत जांच में जुटी पुलिस ।

*संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानवता देवी पत्नी गोपाल पाठक उम्र लगभग 75 वर्ष गुरुवार की दोपहर में गांव में ही दवा लेने जा रही थी आरोप है कि इसी बीच गांव के ही कुछ अराजकतत्वों द्वारा वृद्ध महिला के साथ लुटपाट कर घायल कर दिया गया जैसे ही इस बात को जानकारी परिजनों को हुई तो भाग कर मौके पर पहुंचे और बेसुध हालत में महिला को लेकर चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों ने शव को लेकर गांव पहुंचे और 112 डायल पुलिस को फोन कर जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने शव उठाने के लिए मना कर दिया परिजनों का आरोप था कि जबतक मौत की सही जानकारी और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती तब-तब शव नहीं उठेगा जिसके बाद सुचना मिलते ही मौके पर ओबरा पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय पहुंच गये और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली और परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह मनाया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया| वहीं क्षेत्राधिकार ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया कि गुरुवार को भरहरी गांव में एक वृद्ध महिला घर से बाहर निकली थी। घर से कुछ दूर पर वह पड़ी हुई थी। घर वाले उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टि उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। उनके अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि भरहरी गांव मध्यप्रदेश का बार्डर टच करता है जहां आये दिन नशेड़ियों का आना जाना लगा रहता है लोगों की मानें तो भरहरी गांव में कुछ नशे के सौदागर काफी दिनों से फल फूल रहे हैं जिनके चंगुल में किशोर अवस्था के युवा बुरी तरह से फंस चुके हैं जो अपने नशे की प्यास बुझाने के लिए आये दिन छोटे छोटे अपराध करते रहते हैं समय रहते अगर इस पर लगाम नहीं लगता है तो आने वाले समय में स्तिथि और भी भयानक रूप ले सकती है यदि गुरूवार की वृद्ध महिला की मौत की बात कि जाए लोगों का आरोप है कि मृतक को नशेड़ियों द्वारा लूटपाट कर घायल कर दिया गया था उस दौरान महिला की टप्स पायल आदि लूट लिया गया था जैसा कि परिजनों ने आरोप लगाया है कुल मिलाकर समय रहते इस पर लगाम लगना अतिआवश्यक है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]