दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में बुधवार को एक मामला सामने आया. फ्लाइट में एक यात्री शौचालय में धूम्रपान कर रहा था. जिसके बाद यात्री पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया.दिल्ली से मुबंई के लिए सवा पांच बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट में करीब 176 यात्री मौजूद थे. इसी फ्लाइट में सवार 38 साल का व्यक्ति खलील कजाम्मुल खान फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने से महज 50 मिनट पहले शौचालय गया. जहां उस ने धूम्रपान किया, जिसके बाद विमान का स्मोक सेंसर बज गया.

अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खान के शौचालय में धूम्रपान करने के बाद चालक दल के सदस्यों को स्मोक सेंसर बजने के कारण इस बात का पता चला. जिसके बाद जब कजाम्मुल खान शौचालय से बाहर आया तो चालक दल को शौचालय के अंदर से एक माचिस और सिगरेट का बचा हुआ हिस्सा मिला. जिससे यह साबित हो गया कि वो अंदर धूम्रपान कर रहा है. हालांकि चालक दल के पूछे जाने के बाद उस ने इस बात को कबूल भी किया कि उस ने धूम्रपान किया था.

पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि फ्लाइट में हुई इस घटना के बाद विमान में मौजूद चालक दल ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस के बारे में जानकारी दी. फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सुरक्षाकर्मियों को मामले की जानकारी दी गई और कजाम्मुल खान को सहार पुलिस स्टेशन ले जाया गया. कजाम्मुल खान के खिलाफ विमान में धूम्रपान करने के चलते भारतीय दंड संहिता और विमानन नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पहले भी सामने आया मामला

फ्लाइट के नियमों का उल्लंघन करने का यह पहला मामला नहीं है. इस से पहले भी अप्रैल के महीने में जयपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट के शौचालय में भी एक यात्री धूम्रपान करता पकड़ा गया था. यह मामला अप्रैल के महीने में एयर इंडिया के विमान में सामने आया था. हालांकि जांच के बाद सामने आया कि धूम्रपान करने वाला शख्स राजस्थान का निवासी था. इससे पहले भी दिल्ली से सूरत की एयर इंडिया फ्लाइट में पश्चिम बंगाल का यात्री धूम्रपान करता पकड़ा गया था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]