धामी ने दिल्ली से अधिकारियों की आनलाइन क्लास लगाई…..

सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के समय पर निस्तारण से सीएम धामी नाराज नजर आए। इसको लेकर सीएम धामी ने दिल्ली से अधिकारियों की आनलाइन क्लास लगाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा की।इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाईन पर आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण किया जाए।
