सलमान खान के पिता ने सलमान खान की शादी को लेकर बताया कैसी चाहिए पत्नी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी एक बड़ा सवाल है. इंडस्ट्री में भाईजान अक्सर इस सवाल से घिर जाते हैं. वहीं देश में भी सलमान खान की शादी कब होगी जैसे सवाल बार-बार मुद्दा बनते रहते हैं.
सोशल मीडिया पर अक्सर सलमान का नाम एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता रहता है. अपनी लव लाइफ में सलमान ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, सोमी अली, संगीता बिजलानी यूलिया वंतूर को डेट कर चुके हैं. हाल में सलमान के पिता सलीम खान का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में आ गया है. 2019 के इस इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया कि आखिर उनके बेटे सलमान ने शादी क्यों नहीं की. उन्होंने कहा कि सलमान में “शादी करने की हिम्मत नहीं है.”
जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं सलमान खान
सलीम खान ने सलमान खान के वेडिंग प्लान्स उनको कैसी बीवी चाहिए. इस सबके बारे में बात की थी. सलीम खान ने बताया था कि, “वह (सलमान) आसानी से रिलेशनशिप में आ जाता है, लेकिन शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. उसका स्वभाव बहुत सरल है वह आसानी से आकर्षित हो जाता है. वो हर लड़की को हाउस वाइफ के तौर पर देखता है कि क्या वह महिला उसकी मां की तरह परिवार संभाल सकती है.”
भाईजान को चाहिए हाउस वाइफ
सलीम ने कहा, “वह चाहता है कि जिस महिला से वह शादी करे, वह अपने घर संभाले. वह अपने पति बच्चों के प्रति समर्पित हो, ठीक वैसे ही जैसे उसकी मां थी. उसे बच्चों के लिए खाना बनाना चाहिए, उन्हें तैयार होने में मदद करनी चाहिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका होमवर्क हो जाए. हालांकि, आज के समय में यह आसान नहीं है.”
सोशल मीडिया पर सलीम खान के इंटरव्यू का ये क्लिप वायरल हो रहा है. यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. अधिकतर फैंस ने भाईजान की पसंद की लड़की तलाश करने में मदद करने की बात कही. वहीं कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई कहा कि खान फैमिली लड़कियों को गुलाम बनाना चाहती है.
