ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के उत्तरी इंग्लैंड स्थित घर में अवैध तरीके से घुसने के संदेह में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के उत्तरी इंग्लैंड स्थित घर में अवैध तरीके से घुसने के

संदेह में चार आरोपितों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। नॉर्थ यार्कशायर पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद आरोपितों को हिरासत में लेकर परिसर से बाहर ले जाया गया।यूथ डिमांड नामक समूह ने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उसके एक सदस्य सुनक की घर पर बने तालाब में शौच करते दिख रहे हैं। यह घटना ब्रिटेन के आम चुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले हुई है।

सट्टेबाजी मामले में फंसे कंजर्वेटिव पार्टी के नेता

बता दें कि कुछ दिनों पहले कंजर्वेटिव पार्टी के मुख्य डाटा अधिकारी की जांच की बात सामने आने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मुख्य डाटा अधिकारी निक मेसन ने इसकी जानकारी सार्वजनिक होने के बाद छुट्टी ले ली है। हालांकि, उन्होंने किसी भी गलत कार्य में शामिल होने से इनकार किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]