कोलकाता की बहुमंजिला इमारत में लगी आग
कोलकाता की एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई.

आग लगने से पूरा इलाका काले धूएं से भर गया. घटना बड़ा बाजार की है, जहां स्थित मेहता बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग पुुलिस बल मौके पर पहुंच गया.दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. एक अधिकारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दी थी. आग बहुत भीषण थी. इलाका भीड़भाड़ वाला है, इसी वजह से आग बुझाने में दिक्कत हुई. दमकलकर्मियों की मानें तो आग चौथी मंजिल पर बने एक गोदाम में लगी थी.
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
बिल्डिंग में दवाओं की दुकानों के साथ-साथ अन्य तरह की भी कई दुकानें गोदाम हैं. आग के कारण कितना नुकसान हुआ है, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है. हालांकि, लोगों की मानें तो नुकसान काफी अधिक हुआ है काफी समान जलकर खाक हो गया. अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है पर आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी.
