संसद में ओवैसी की शपथ ग्रहण करने बाद पर हंगामा, बोले- जय फिलिस्तीन.

अठारहवीं लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित सांसदों का आज

संसद में शपथ ग्रहण करने का आखिरी दिन था। इस दौरान AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी सुर्खियों में है।उन्होंने अपने शपथ ग्रहण करने बाद जय भीम, जय भीम , जय तेलंगाना और जय फिलिस्तीनी के जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। ओवैसी ने इस बयान को लेकर बाद में पत्रकारों से कहा, “जो मैंने कहा वो आपके सामने है। सब बोल रहे हैं। क्या नहीं बोले।

ये किसके खिलाफ है आखिर। बताइए संविधान का कौन सा प्रोविजन है। जो लोग विरोध करते हैं, उनका काम ही वही है। छोड़िए, अब क्या कर सकते हैं।” ओवैसी ने सांसद सदस्य के तौर पर शपथ उर्दू में ली, जब पीठ से उनका नाम पुकारा गया तो सदन में भारत माता की जय के नारे लगे, इसके साथ ही कुछ सांसदों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

भाजपा ने ओवैसी पर साधा निशाना भाजपा ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के शपथ ग्रहण के दौरान दिए गए नारों को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, “आज एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में जय फिलिस्तीन का जो नारा दिया है वह बिल्कुल गलत है। यह सदन के नियम के खिलाफ है। य भारत में रहकर भारत माता को जय नहीं बोलते… लोगों को समझना चाहिए कि ये देश में रहकर असंवैधानिक कार्य करते हैं।” वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि फलस्तीन या किसी और देश से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। शपथ ग्रहण के दौरान ऐसे किसी देश के लिए नारे लगाना नियमों में है या नहीं, ये हमें देखना पड़ेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]