सऊदी अरब में गर्मी, अब तक 1300 से ज्यादा हज यात्री गंवा चुके हैं जान

स ऊदी अरब के मक्का शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है. यह गर्मी इस साल अब तक 1300 से अधिक हज यात्रियों की जान ले चुकी है. इनमें बड़ी संख्या में भारतीय हज यात्री भी शामिल हैं जो कुछ समय पहले ही हज के लिए सऊदी अरब रवाना हुए थे.सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री फहद अल-जलाजेल ने रविवार को बताया कि इस साल हज यात्रा के दौरान अब तक कुल 1,301 लोगों की मौत हो चुकी है. सरकारी टेलीविजन ने मंत्री के हवाले से कहा कि हज यात्रियों की मौत ‘पर्याप्त आश्रय या आराम के बिना सीधी धूप में लंबी दूरी तय करने’ के कारण हुई.

मरने वालों में कई बुजुर्ग लोग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोग भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि लगभग 83 प्रतिशत मौतें उन लोगों की हुई हैं जो तीर्थयात्रा करने के लिए अधिकृत नहीं थे. मक्का में इस साल गर्मी का पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार गया है जो हज यात्रियों के लिए किसी आफत से कम नहीं है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]