महाराष्ट्र में पुणे में राज्य परिवहन बस बड़े हादसे का शिकार जिसमें 20 से 22 यात्रियों के घायल

महराष्ट्र में पुणे में राज्य परिवहन बस बड़े हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 20 से 22 यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसा यावत गांव में सहजपुर फाटा के पास हुआ, जहां परिवहन बस पेड़ से जा टकराई।इस हादसे में घायलों लोगों में से 3 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक से टक्कर से बचने की कोशिश में परिवहन बस पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बस में लोगों की चीख पुकार मच गई।
दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बस से निकाला और घायलों को इलाज के लिए लोनी कालभोर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
