हार्दिक ने एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर 8 मुकाबला खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 50 रनों के बड़े अतंर से हराकर अंकतालिका के शिखर पर पहुंच गई है. इस मुकाबले में भारत के तरफ से हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनो से ही कमाल का प्रदर्शन किया है.हार्दिक की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर ही भारतीय टीम 20 ओवरों में 196 रनों तक पहुंच सकी. इसके अलावा हार्दिक ने एक खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली. इससे पहले इस लिस्ट में भारत से केवल विराट कोहली ही थे जिनका जिनका नाम इसमें शामिल
टी20 विश्व कप की इस लिस्ट में बनाई जगह
हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी अपने नाम किया. इससे पहले ये कारनामा विराट कोहली टी20 विश्व कप में कर चुके है. विराट ने ये कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था जिसमें उन्होंने अर्धशतक और एक विकेट लिया था.विराट कोहली और हार्दिक पंड्या टी20 विश्व कप में मैच में 50 रन बनाने और 1 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा भारत का कोई भी खिलाड़ी ये कारमाना नहीं कर पाया है. हार्दिक पांड्या के इस प्रदर्शन के लिए उनको मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है.
भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
बांग्लादेश की टीम इस मैच में 197 रनों का पीछा कर रही थी. जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए उनकी टीम को मात्र 146 रनों पर ही रोक दिया. भारत के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव के नाम रहा जिन्होंने 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. तो वही जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने अपनी झोली में 2 – 2 विकेट डालें. भारत के स्टार ऑलराउडंर हार्दिक पांड्या के नाम भी 1 विकेट रहा.
