रोहन मेहरा- कांची सिंह से लेकर नीरज मालवीय- चारू असोपा तक, अपनी ही ऑनस्क्रीन भाई-बहन से दिल लगा बैठे ये 3 टीवी सितारे

प्यार किसी चीज का मोहताज नहीं होता। ऐसा अक्सर देखा गया है कि टीवी स्क्रीन पर बहन-भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता असल जिंदगी में इश्क की सीढ़ी चढ़ गए।जी हां, लोगों के बीच बहन-भाई के तौर पर फेमस होकर अभिनेताओं ने जब लवर होने की खबर साझा की तो फैन्स हैरान हो गए। बहन-भाई के रूप में देखने के बाद उन्हें लव कपल के रूप में देखना फैन्स को आसानी से हजम नहीं हुआ। ऐसे में आइए जानते हैं किस स्टार कपल का सफर बहन-भाई के तौर पर शुरू हुआ था।

1. शिविन नारंग और दिगांगना सूर्यवंशी

टीवी सीरियल ‘वीर की अरदास वीरा’ में बहन भाई का किरदार निभाने वाले शिविन नारंग और दिगांगना सूर्यवंशी भी एक दूसरे को काफी देर तक डेट करते रहे हैं। हालांकि इस बहन-भाई से बने कपल का सफर ज्यादा लम्बा नहीं चला और ब्रेकअप हो गया था।

2. नीरज मालवीय और चारू असोपा

शो ‘मेरे अंगने में’ कि बहन-भाई की जोड़ी में नजर आए अभिनेता नीरज मालवीय और चारु आसोपा ने भी अपनी हकीकत जिंदगी में सगाई कर ली थी। लेकिन बाद में किसी कारण इनकी शादी नहीं हो पाई और रिश्ता टूट गया।

3. रोहन मेहरा और कांची सिंह

स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नक्ष यानि रोहन मेहरा और गायु यानि कांची सिंह भी शो में बहन-भाई थे। लेकिन असल जिंदगी में इन्होंने भी एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया है और बाद में ये रिश्ता टूट गया।

4. अभिषेक और अदिति भाटिया

सीरिअल ‘ये है मोहब्बतें’ में रूही और आदि का किरदार निभा चुके अभिनेता अभिषेक और अदिति भाटिया भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। जबकि टीवी स्क्रीन पर ये रिश्ता बहन-भाई का था।

5. अमन वर्मा और वंदना लालवानी

टीवी सीरिअल शपथ की बात करें तो उसमें बहन भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता अमन वर्मा और वंदना लालवानी ने भी असल में इस रील रिश्ते से हटके रियल लाइफ में सात फेरे लिए थे। जी हां, साल 2016 में उन्होंने अपनी शादी रचाई थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]