मध्य प्रदेश में आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश भर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए

मध्य प्रदेश में आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश भर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रदेश के कई शहरों में बारिश के बीच योग किया गया. सीएम डॉक्टर मोहन यादव को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले योग के मुख्य समारोह में शामिल होना था, लेकिन बारिश ज्यादा होने की वजह से सीएम हाऊस में ही सीएम ने योग किया.

वहीं एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली के प्रदेश भवन में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने योगाभ्यास किया. योग दिवस के मौके पर मुख्य समारोह लाल परेड के स्थान पर सीएम हाऊस में हुआ, जहां सीएम यादव राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम और्र श्री अन्न संवर्धन अभियान का उद्घाटन किया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]