साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के पूर्व दामा सिरीश भारद्वाज का निधन

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के पूर्व दामा सिरीश भारद्वाज का निधन हो गया है. पूरा परिवार से खबर से सदमे में है. चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला ने सिरीश भारद्वाज पति-पत्नी थे.हाालंकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था. सिरीश चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला के पहले पति थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिरीश बीते कुछ समय से बीमार थे. उन्‍हें फेफड़ों से जुड़ी परेशानी के कारण अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था. बुधवार, 19 जून की सुबह अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. वह करीब 39 साल के थे.

कौन थे सतीश भारद्वाज
सिरीश भारद्वाज के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर साझा की थी. एक्‍ट्रेस ने X पर एक सिरीश की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘सिरीश भारद्वाज नहीं रहे… ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे.’

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
चिंरजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला ने सिरीश के साथ लव-मैरिज की थी. दोनों कॉलेज में मिले प्यार हुआ एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया. 2007 में दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली थी. हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला दोनों के बीच झगड़े होने लगे. जब यह शादी हुई तब श्रीजा महज 19 साल की थीं सिरीश उनसे दो साल बड़े थे. दोनों की एक बेटी भी है.

साल 2011 में श्रीजा ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. पति-पत्‍नी दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे. आखिरकार 2014 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद 2016 में श्रीजा ने बिजनसमैन कल्याण देव के साथ दोबारा घर बसा लिया था. हालांकि, श्रीजा का ये रिश्ता भी नहीं चला दोनों अलग-अलग रह रहे हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]