मालदीव एक प्रमुख पुल की मुरम्मत के दौरान एक भारतीय श्रमिक की गिरने के कारण मौत

मालदीव की राजधानी माले में एक प्रमुख पुल की मुरम्मत के दौरान एक भारतीय श्रमिक की गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मई के बाद से देश में कार्यस्थल पर दुर्घटना में किसी भारतीय नागरिक की मौत की यह दूसरी घटना है।पुलिस ने मृतक की पहचान के तौर पर सिर्फ इतना ही बताया कि वह भारतीय नागरिक था। और कोई विवरण नहीं दिया गया है। समाचार पोर्टल ‘एसयूएन.एमवी’ के अनुसार सोमवार रात को सिनामाले पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान चक्कर आ जाने के कारण श्रमिक पुल से गिर गया। पु

लिस ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया कि उसे हुलहुमाले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। समाचार पोर्टल ने बताया कि सिनामाले पुल माले शहर को हुलहुले से जोड़ता है और इस पुल पर मरम्मत कार्य चीन की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले तीन मई को 30 वर्षीय एक भारतीय श्रमिक की खुदाई कार्य के दौरान मौत हो गई थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]