कोयला लदी अनियंत्रित ट्रेलर खड़ी ट्रेलर से टकराई, केबिन में फंसकर ड्राइवर घायल

कोयला लदी अनियंत्रित ट्रेलर खड़ी ट्रेलर से टकराई, केबिन में फंसकर ड्राइवर घायल

टी एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला – स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत बारी डाला लंगड़ा मोड़ के पास शक्तिनगर– वाराणसी राज्य मार्ग पर शुक्रवार को सुबह करीब 10:45 बजे अनपरा से कोयला लोड कर चोपन की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पहले से सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई

जिससे कोयला लोड ट्रेलर के केबिन में ड्राइवर सुरेश जोगी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी दोसा राजस्थान करीब आधे घंटे फसा रहा ,कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्रेलर ड्राइवर को बाहर निकाला मौके पर स्थानीय पुलिस टीम व एसीपी पेट्रोलिंग टीम मौजूद रही । ड्राइवर को निकाल कर एसीपी टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग वाहन से सीएचसी चोपन के लिए भेज दिया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]