पूरन और पावेल की आंधी में उड़ी ऑस्ट्रेलिया, अभ्यास मैच में मिली 35 रनों से हार

20 विश्व कप के अभ्यास मैच खेले जा रहे है. जिसमें आज वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच वार्म अप मैच खेला गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम अभ्यास मैचों में केवल 9 खिलाड़ियों के साथ ही खेल रही है.ऐसा इसलिए है क्योंकि उसके सभी खिलाड़ी अभी टीम के साथ जुड़े नहीं है. जिसकी वजह से उसे अभ्यास मैचों में केवल 9 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ रहा है.वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 222 रन ही बना सकी और 35 रनों से मुकाबला हार गई.वेस्टइंडीज खिलाड़ियों का दिखा हिंटिग शोऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों से खूब रन बरशे. कप्तान पॉवेल ने 25 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली तो वही निकोलस पूरन ने तो मात्र 25 गेंदों में ही 8 छक्के और 5 चौके की मदद से 75 रनों की पारी खेली. इसके आलावा रदरफोर्ड ने भी 18 गेंदों पर ही 47 रनों की पारी खेली जिसके दम पर टीम 257 रनों के विशालकाय स्कोर तक पहुंच सकी.रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के तरफ से जोश इंगलिस और नाथन एलिस ने शानदार पारी खेली. इंगलिस ने 30 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली वही तेज गेंदबाज एलिस ने भी 22 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली थी. इनके बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 222 रनों तक पहुंच सकी.9 खिलाड़ी के साथ खेली ऑस्ट्रेलियाअक्सर अपने ने हॉकी में सुना होगा की जब किसी टीम के 2 खिलाड़ी को अंपायर रेड कार्ड दिखा देता है . इस स्थिति में टीम को 9 खिलाड़ी के साथ ही मैच खेलना पड़ता है. वैसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ भी हुआ है. ऑस्ट्रेलिया की टीम टीम टी20 विश्व कप में अभ्यास मैच खेल रही है लेकिन अभी उसके सारे खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जुड़े है.जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम को 9 खिलाड़ी के साथ ही अभ्यास मैच खेलना पड़ा रहा है. जब टीम फील्डिंग करने उतरी थी तब ही 11 खिलाड़ी मैदान पर थे. उसमें से भी 2 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया कोंचिग के स्टाफ है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]