हरियाणा के सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेज-5 में एक ही भवन की तीसरी मंजिल पर चल रही दो फैक्टरियों में लगी आग

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेज-5 में एक ही भवन की तीसरी मंजिल पर चल रही दो फैक्टरियों (Factory Fire) में अज्ञात कारणों से आग लग गई. बर्तन बनाने की फैक्टरी में लगी आग ने दूसरी फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया.
जानकारी के अनुसार, सोनीपत के कुडली औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 53 फेज-5 के प्लाट नंबर 51 स्थित तीन मंजिला फैक्टरी के अलग-अलग फ्लोर पर कंपनियां चल रही हैं. इनमें पीएनबी बर्तन कंपनी व जेएसजी भी शामिल हैं. बुधवार देर शाम करीब सात बजे अज्ञात कारणों के चलते बर्तन फैक्टरी में आग लग गई. आग से फैक्टरी में रोलिंग मशीन के साथ-साथ बर्तन भी जल गए. कंपनी बर्तनों को एक्सपोर्ट करती हैं. आग की लपटें उठने लगीं. फैक्टरी की तीनों मंजिल पर काम कर रहे श्रमिकों को तुरंत बाहर निकाला गया. श्रमिकों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई.सुरक्षा कर्मी ने आग लगने की सूचना मालिकों को दी. बताया गया है
