सोनभद्र दौरे पर आए कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने गुरमुरा स्थित समाज सेवी सुशील सिंह के आवास पर,मिलकर जाना चुनावी माहौल

सोनभद्र दौरे पर आए कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने गुरमुरा स्थित समाज सेवी सुशील सिंह के आवास पर,मिलकर जाना चुनावी माहौल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) सोनभद्र दौरे पर आए योगी सरकार में कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बृहस्पतिवार की दोपहर 12:30 बजे गुरमुरा स्थित व्यवसायी एवं समाजसेवी, गरीबों के आन बान शान, गरीबों के दिलों की धड़कन, हर सुख दु:ख में कंधा से कंधा मिलाकर चलने

वाले, गरीबों के आदिवासी क्षेत्र के मसीहा सुशील सिंह के निवास स्थान गुरमुरा में रुककर लोकसभा 80 रावटसगंज एवं विधानसभा उपचुनाव दुद्धी के चुनावी माहौल पर चर्चा की। वहां पर उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी के साथ माल्या अर्पण कर श्री प्रजापति का स्वागत किया। प्रजापति ने नरेंद्र मोदी,योगी के नीतियों को गिनाते हुए एक बार फिर मोदी की सरकार बनाने के बारे में लोगों से अपील की।

तकरीबन 2 घंटे के विश्राम के बाद 2:30 बजे गुरमुरा से उनका प्रस्थान हुआ। जानकारी के लिए आपको बताते चले योगी सरकार में कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति आगरा के खदौली के हाजीपुर खेड़ा के निवासी हैं! वह मूल रूप से हाथरस जिले के हरदोई के रहने वाले हैं! बीजेपी ने उन्हें जनवरी 2021 में विधान परिषद सदस्य बनाया था!

उससे पहले वह माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष थे! धर्मवीर प्रजापति बेहद सामान्य परिवार से आते हैं। आरएसएस से जुड़कर सामाजिक जीवन की शुरुआत करने वाले धर्मवीर प्रजापति बाद में बीजेपी से जुड़ गए! साल 2002 में उन्हें पहली बार पिछला वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला । वह दो बार प्रदेश संगठन में मंत्री रहे। अयोध्या के दीप उत्सव कार्यक्रम में उन्होंने आगरा, एटा, कन्नौज सहित दूसरे जिलों से डिजाइनर दीपों की व्यवस्था कराई थी। इसके बाद वह लगातार चर्चा में रहे। योगी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान विधानसभा चुनाव से कुछ पहले हुई मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें मंत्री बनाने का मौका मिला था। इस बार मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें बतौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिमंडल में शामिल किया।
गुरमुरा स्थित समाजसेवी सुशील सिंह के आवास पर आदिवासी क्षेत्र की समस्याओं के तमाम बिंदुओं पर चर्चा की एवं उसके निदान एवं उत्थान से संबंधित विचार विमर्श हुई‌। इस मौके पर उज्जवल पटेल, देवलाल गोड़, जयसूर्या पनिका, सुशील सिंह, कैलाश गोड़, संजय केसरी, मोनू सिंह राजपूत, मनीष सिंह चंदेल (रिक्की) आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे ‌।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]