गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रैली को लेकर जिले के आलाधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रैली को लेकर जिले के आलाधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा ।संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
29 मई को लोकसभा एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल के पक्ष में करेंगे रैली को संबोधित ।चोपन/ सोनभद्र – स्थनीय नगर के रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में बुधवार को चुनावी समर में एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल व विधानसभा उपचुनाव दुद्धी के भाजपा प्रत्याशी श्रवण गोंड़ के पक्ष में रैली को संबोधित करने के लिए अमीत शाह गृह मंत्री भारत सरकार के चुनावीसभा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है जहां एक तरफ रेलवे इंटर कालेज में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है जिसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों संग पहुंचकर हैलीपेड से लेकर सभास्थल तक हर तरह की तैयारियों का अवलोकन किये साथ ही उपस्थित संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देशदिये | गौरतलब हो कि चोपन में पहली बार देश के बड़े नेता के रूप में गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है जिसको लेकर नगर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं बेतहाशा पड़ रही गर्मी के मद्देनजर नजर सभास्थल पर आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ पेयजल आदि की भी व्यापक रूप से व्यवस्था की गई है सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डाग स्क्वायड टीम ,बम निरोधक दस्ता द्वारा हेलीपैड स्थल से लेकर सभास्थल तक सघन जांच करते देखे गये | इस दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा, ईओ चोपन लल्लन राम यादव,प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]