जनपद सोनभद्र के दुद्धी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशाल जनसभा
उपेंद्र कुमार तिवारी, सोनभद्र ब्यूरो चीफ
दुद्धी,सोनभद्र
जनपद सोनभद्र के दुद्धी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशाल जनसभा

जनपद सोनभद्र के दुद्धी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरी बार आगमन हुआ है दुद्धी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशाल जनसभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री ने लोकसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज के प्रत्याशी रिंकी कोल और विधान सभा उप चुनाव दुद्धी के प्रत्याशी श्रवण गौड़ के लिए मतदान करने के लिए लोगो से अपील की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कह रहे है की सत्ता में आएंगे तो वारासत टैक्स लगाएंगे इनका ये वरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है औरंगजेब मुगलों का सबसे क्रूर बादशाह था उसने पहले अपने भाई की हत्या की फिर अपने बाप की हत्या की । आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई मुसलमान अपने बेटे का नाम औरंगजेब नही रखता लेकिन उसने हिंदू पर एक टैक्स लगाया था उसका नाम था जजिया कर उसमे ये कहता था की या तो टैक्स दो या मुसलमान बनो और आज इसी रास्ते पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जा रही है लगता है की औरंगजेब की आत्मा इनके अंदर घुस गयी है उन्होंने कहा कि दोबारा हिंदुस्तान में औरंगजेब को पैदा होने नही देना है ।
विजुअल :
