भाजपा नेता संबित पात्रा के बाद अब कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी को ‘भगवान का अवतार’ कहा

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। 6 चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है, सातवें चरण के लिए वोटिंग 1 जून को होनी है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से बीजेपी प्रत्यासी और अभिनेत्री कंगना रनौत के नरेंद्र मोदी को लेकर दिए बयान से सियासी पारा गरमा गया है।दरअसल, भाजपा नेता संबित पात्रा के बाद अब कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी को ‘भगवान का अवतार’ कहा है
एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आपका प्रचार क्या यहां पर सफल हो रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि पीएम मोदी को लेकर जनता में जो उत्साह है और वो नेता ही नहीं, लोग उनकी पूजा करते हैं। कंगना ने कहा कि ये कहना गलत नहीं होगा कि लोग उन्हें भगवान ही समझते हैं। उन्होंने पीएम मोदी में दैवीश शक्ति होने की बात भी कही।
कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “जो छोटे मुकाम से इतनी बड़ी उपलब्धियों पर आए तो ये कहना गलत नहीं हैं कि मोदी जी के साथ कोई दैवीय शक्ति तो है, जिसका आशीर्वाद उनको मिला हुआ है।”
कंगना से जब पूछा गया कि आराम की जिंदगी छोड़कर जनसेवा में आने और बीजेपी जॉइन करने का क्या उद्देश्य है तो इस पर कंगना ने कहा, “मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है ये कभी नहीं सोचा हमें कुछ बनना है। मैं हमेशा से आगे बढ़ती रही। मैं अपनी महत्कांक्षाओं को बांधकर नहीं रखती।”
‘नुकसान और फायदे से ऊपर उठना चाहिए’
कंगना ने आगे कहा, “मैं ये सोचती हूं कि बहुत ज्यादा नुकसान और फायदे से बाहर निकलकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उसका परिणाम ये रहा कि मैं कोशिश में हूं कि अगर मुझे जनता के बीच काम करने का मौका मिलेगा तो उस काम को करने के लिए भी भगवान हौसला देगा।”
मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा: कंगना
इंटरव्यू में जब कंगना रनौत से पूछा गया कि ‘आप भाई-भतीजा वाद के खिलाफ रहती लेकिन ये आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है ऐसा क्यों?’ इस पर उन्होंने कहा “मैं नेपोटिज्म के हमेशा खिलाफ रही। इसके लिए मुझे जेल भी भेजा गया। सोचिए हिमाचल में भी मेरा मुकाबला राजपरिवार के सदस्य से हो रहा है जो फिलहाल, कांग्रेस सरकार में मंत्री भी हैं।”
मेरे जाने के बाद मंदिरों को धोया जाता है: कंगना
इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा, “मेरी रैलियों में जानलेवा हमला किया गया। इसके साथ ही मेरी पार्टी के दो कार्यकर्ता इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मुझे चुनाव प्रचार के दौरान गाली-गलौच दी जा रही हैं। यहां तक कि मैं जिस मंदिर में जाती हूं उसको साफ कराया जा रहा है।”
