प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिर्जापुर के बरकछा में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

सातवें चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिर्जापुर के बरकछा में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।उन्‍होंने कहा कि हमारे देश का पवित्र संविधान भी इनके (गठबंधन) निशाने पर है। ये एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान साफ-साफ कहता है, धर्म के आधार आरक्षण हो ही नहीं सकता।

मोदी ने कहा, “INDI गठबंधन कह रहा है कि 5 साल में 5 प्रधानमंत्री बनेंगे। 5 साल में 5 प्रधानमंत्री कोई रखता है क्या? जहां प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में रहेगा तो क्या वे देश को मजबूत बना सकता है क्या?… देश ने तय किया कि मजबूत देश के लिए प्रधानमंत्री भी मजबूत होना चाहिए तभी NDA को इतना भारी जनादेश मिल रहा है।”

मोदी ने कहा कि कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का छत्तीस का आंकड़ा है। जो आतंकी पकड़े जाते थे, उनको भी ये सपा वाले छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर इसमें आनाकानी करता था, सपा सरकार उसे सस्पेंड कर देती थी। इन्होंने पूरे यूपी को, पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]