बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजातों की जिंदा जलकर हुई मौत

गुजरात के राजकोट में जहां गेमजोन में भीषण आग लगने से 12 बच्चों समेत 28 लोग जिंदा जलकर मर गए,

वहीं बीती रात दिल्ली के विवेक विहार में भी भीषण अग्निकांड हुआ।बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लग गई थी, जिसमें जिंदा जलकर 7 नवजातों की मौत हो गई है। बाकी 5 की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

बीती रात बचाव अभियान चलाते हुए आग के बीच से 12 नवजात निकाले गए थे, लेकिन वे बुरी तरह झुलस गए थे और उन्होंने आज सुबह दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नवजातों की मौत होने की खबर मिलते ही सभी के परिवारों में कोहराम मच गया। आग रात करीब साढ़े 11 बजे लगी थी और फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियों ने कई घंटों बाद इस पर काबू पाया था।

आग लगने के कारण पता नहीं चले

वहीं दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया बेबी केयर सेंटर में आग लगने की जानकारी मिली थी। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बी ब्लॉक में हादसा हुआ। जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने पहले ही बचाव अभियान शुरू कर दिया था। केयर सेंटर के कर्मी फायर उपकरणों से आग बुझाने में जुटे थे। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]