परासपानी: खड़ी ट्रक में टकराई स्कॉर्पियो महिला समेत चार घायल, एक की मौत

परासपानी: खड़ी ट्रक में टकराई स्कॉर्पियो महिला समेत चार घायल, एक की मौत..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)- चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में दुद्धी से वाराणसी बीएचयू उपचार कराने जा रहे, एक महिला समेत 5 स्कार्पियो सवार शुक्रवार की भोर 4:00 बजे खड़ी ट्रक में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज हेतु चोपन सीएचसी भेज दिया गया। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। परासपानी स्थिति वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर केशव राम महाविद्यालय के सामने खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो तेज गति से टकरा गई। घटना में घायल चालक अमरेश (25 वर्ष) पुत्र रमाशंकर कुशवाहा, यशोदा देवी (48 वर्ष) पत्नी राजेश, उपेंद्र पनिका (34 वर्ष) पुत्र राजेश, तीनों निवासी डूमरडीहा दुद्धी, सोनू (30 वर्ष) रहीगर पुत्र राजेश, राजेश रहीगर (53 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय दयाराम दोनों निवासी रामानुजगंज बलरामपुर छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए! स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी! चोपन पुलिस व राहगीर की मदद से स्कार्पियो सवार सभी घायलों को एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेज दिया! जहां से सभी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राजेश की मौत हो गई। उपेंद्र व अमरेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक के समधी दिनेश पुत्र बाबू नंदन निवासी पिपरी ने बताया कि स्कार्पियो सवार सभी लोग आपस में परिवार व रिश्तेदार हैं। राजेश की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसका उपचार कराने वाराणसी बीएचयू जा रहे थे। कि रास्ते में घटना घट गई। यशोदा मृतक की पत्नी है। सोनू पुत्र है, और उपेंद्र दामाद हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]