छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी गांव में स्थित एक बारूद फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ इस घटना में 6 लोगों के घायल

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी गांव में स्थित एक बारूद फैक्टरी में शनिवार सुबह जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। धमाका इतना जोरदार था कि देखते ही देखते फैक्ट्री को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।धमाके की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कई आग बुझाने वाली गाड़ियों मौके पर पहुंची। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
