एक कार के पलटने के बाद उसमें आग लगी जिसके कारण वाहन में सवार एक युवक जिंदा जला
राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र में एक कार के पलटने के बाद उसमें आग लग गई

जिसके कारण वाहन में सवार एक युवक जिंदा जल गया और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस के बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार देर रात करौली-सरमथुरा मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मचानी गांव के निकट की है।
