देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी की मार जारी, IMD का रेड अलर्ट

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी की मार जारी, IMD का रेड अलर्ट, अगले 5 दिनों तक राहत नहीं

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

आईएमडी के अनुसार, इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की निचली पहाड़ियों में अत्यधिक गर्मी का दौर जारी रहेगा, जो मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों के सुरक्षित आश्रय स्थल रहे हैं।

राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। गुजरात के कुछ हिस्सों में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]