रसल ने अभिषेक को 10 गेंदों में 2 बार आउट किया

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स और पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs KKR) क्वालीफायर 1 में आमने सामने हैं. इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, वह सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी.हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचाने में ओपनर अभिषेक शर्मा का बड़ा हाथ रहा है. लेकिन केकेआर के बॉलर आंद्रे रसेल इस मैच में उनके लिए खतरा बन सकते हैं
आंद्रे रसल और अभिषेक शर्मा के बीच हेड टू हेड की बात करें तो अभिषेक ने अब तक रसल की कुल 10 गेंदे खेली हैं. लेकिन इस दौरान उनका बल्ला खामोश रहा है. रसल ने अभिषेक को 10 गेंदों में 2 बार आउट किया है और सिर्फ 11 रन दिए हैं. इस मुकाबले में अभिषेक की कोशिश होगी की वह रसेल का शिकार न बने और टीम के लिए एक बड़ा स्कोर बनाकर जाए. रसेल की कोशिश होगी की वह अभिषेक को जल्दी आउट करें.
बता दें कि अभिषेक ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 गेंदों में 66 रनों की पारी में छह छक्के और पांच चौके जड़े जिससे उनकी टीम ने पांच गेंद शेष रहते 215 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले 23 साल के अभिषेक ने इस आईपीएल सत्र में 13 मैचों में लगभग 210 की स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 41 छक्के और 35 चौके लगाये है. वह एक आईपीएल सत्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये है.
अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 21 गेंद में अर्धशतक बनाया जो इस सत्र में उनका सबसे धीमा पचासा है. उन्होंने इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों पर और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 19 गेंदों पर 50 रन पूरे किये थे. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 205.64 रही है. अभिषेक का बेस्ट स्कोर नाबाद 75 रन रहा है जो उन्होंने लखनउ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ बनाए थे.
