कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत इनमें 18 महिला व एक पुरुष शामिल

कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 18 महिला व एक पुरुष शामिल है। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल है।हादसा आज कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी के पास हुआ है। सभी ग्राम सेमहारा के रहने वाले थे, जो तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप वाहन से वापस आ रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ब्रेक फैल होने से पिकअप वाहन बंजारी घाट बाहपानी के मोड़ के पास 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। ड्राइवर दिनेश से घटना को लेकर पुलिस जानकारी ले रही है। इस हादसे में मौके पर 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोगों ने कुकदूर के सरकारी अस्पताल में उपचार दौरान दम तोड़ दिया।कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार पिकअप में 36 लोग सवार थे। ये सभी लोग जंगल गए थे और तेंदूपत्ता तोड़कर वापस आ रहे थे। तभी मोड़ के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नीचे खाई में जा गिरा। घटना सोमवार दोपहर 1.45 बजे की थी।

सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा- मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स हैंडल पर लिखा- कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाह

वाहन के नीचे गिरने के बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने मदद कर सभी को बाहर निकाला और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद कुकदूर पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। वहीं मामले को जिला प्रशासन व पुलिस ने संज्ञान लिया।

मौके पर जिला मुख्यालय से भी टीम भेजी गई। घटना के बाद जानकारी मिलते ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने घटना में मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए तत्कालिक 10-10 हजार रूपय की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]