किन बीमारियों से घिरी हैं राखी?

टीवी की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत की के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। राखी की तबीयत अचानक खराब होने के वजह से उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

किन बीमारियों से घिरी हैं राखी?
राखी के एक्स-हसबैंड रितेश सिंह ने मीडिया को बताया कि, डॉक्टर के मुताबिक, राखी के पेट में सूजन है। किडनी भी खराब हुई है और उन्हें हार्ट प्रॉब्लम भी है। डॉक्टर्स ने टेस्ट किए हैं, लेकिन सभी टेस्ट की रिपोर्ट्स अब तक नहीं आई हैं। सोनोग्राफी की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें ट्यूमर काफी बढ़ा दिख रहा है। ये ट्यूमर कैंसर ग्रस्त है या नहीं, डॉक्टर अब इसकी जांच कर रहे हैं। कुल मिलाकर, सिचुएशन सही नहीं है।रितेश ने आगे बताया कि, राखी मेंटल और फिजिकल दोनों पेन से गुजर रही हैं। राखी हंसकर अपनी बातें रखती हैं, इसीलिए लोग उन्हें सीरियसली नहीं लेते। कई बार उसके साथ मार-पीट हो चुकी है। उसने इस बारे में लोगों को बताया, लेकिन किसी ने विश्वास नहीं किया। लोगों को लगा कि वो मजाक कर रही हैं। मैं जानता हूं कि वो सही बोल रही हैं। उनकी हेल्थ पर असर हुआ है। अब उसकी जान पर बन आई है। लोगों को समझना चाहिए कि उसका नेचर कैसा भी हो, लेकिन वो भी इंसान है। अभी हम सिर्फ उसकी रिकवरी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद आगे देखेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]