सीएम सैनी ने पंचायती राज और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात……

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘आज कैथल में पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों के अपने प्रतिनिधि साथियों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया। हमारी सरकार ने पंचायती राज और स्थानीय निकायों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछले 10 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।’
